ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार थानाक्षेत्र के किलोमीटर संख्या 127 पर सोमवार रात डीसीएम में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राजस्थान जोधपुर के थाना ओसिया क्षेत्र के ट्रक चालक गणेश और हेल्पर लालू घायल हो गए।
ट्रक बीकानेर से लखनऊ जा रहा था। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि चालक ने डीसीएम साइड करने के लिए ब्रेक लगाया था। इस दौरान पीछे चल रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विवि भिजवाया गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे हटा दिया गया है। (संवाद)