फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे बेहोश मिला युवक, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। आगरा-कानपुर हाईवे पर सुनवर्षा के पास एक युवक सोमवार दोपहर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। युवक को योगेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। लगभग दो घंटे बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने युवक की मौत की सूचना बकेवर पुलिस को दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त औरैया के दिबियापुर कस्बा निवासी मुकेश कुमार रूप में की। पुलिस ने युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी। परिजन जब जिला अस्पताल पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बकेवर थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि युवक सुनवर्षा के पास कैसे पहुंचा इस बात की जानकारी की जा रही है। साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती कराने वाले योगेश कुुमार की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें