जसवंतनगर। ननद की तेरहवीं में शामिल होकर सोमवार को बाइक से बेटे के साथ लौट रही महिला की बलैया गांव में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा लखना निवासी उर्मिला देवी (46), बेटे दीपू कुशवाह (25) के साथ शनिवार को बलरई अपनी ननद की तेरहवीं में शामिल होने गईं थीं। लौटते वक्त बलैया गांव के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों मां-बेटे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया और बेटे का इलाज शुरू कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। (संवाद)