फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : दुघर्टना में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क दुर्घटना में घायल युवकों की रविवार सुबह सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पहली घटना भरथना थाना क्षेत्र के पाली बंबा के पास पांच अगस्त को हुई थी। इसमें पाली खुर्द गांव निवासी लाखन सिंह (38) की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में लाखन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सैफई विवि में भर्ती कराया था। रविवार सुबह युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना भरथना थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे पक्का ताल के पास की है। शनिवार सुबह 11 बजे एक बाइक में कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में औरैया के एरवाकटरा निवासी सुमेंद्र कुमार (35) घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से सैफई विवि भेज दिया गया। रविवार सुबह सात बजे युवक ने दम तोड़ दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें