फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिफर ने दिया शावक को जन्म

विज्ञापन
लॉयन सफारी के प्रजनन केंद्र में अपने शावक के साथ जेनिफर। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सफारी पार्क की लॉयन सफारी में बुधवार रात शेरनी जेनिफर ने एक शावक को जन्म दिया है। शेरों का कुनबा बढ़ने से सफारी में खुशियां हैं। शेरनी और शावक दोनों स्वस्थ हैं। सीसीटीवी कैमरे से दोनों की निगरानी की जा रही है। सफारी में अब शावकों की संख्या 10 हो गई है। इन सभी शावकों ने लॉयन सफारी के एशियाटेक बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में ही जन्म लिया है।
विज्ञापन

सफारी के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार निमेष ने बताया कि शेरनी जेनिफर और शावक को एक अलग ब्रीडिंग सेंटर में रखा गया है। किसी दूसरे शेर को वहां आने-जाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने बताया कि जेनिफर की शेर कान्हा के साथ मेटिंग कुछ महीनों पहले कराई गई थी। इसके बाद जेनिफर ने इस शावक को जन्म दिया है। जेनिफर को गुजरात से इटावा सफारी में लाया गया था।
इस तरह हुआ शावकों का जन्म
शिंबा और सुल्तान 6 अक्तूबर 2016
बाहुबली 15 जनवरी 2018
भारत, रूपा, सोना 26 जून 2019
केसरी 15 अप्रैल 2020
नीरजा और गार्गी 12 दिसंबर 2000
जल्द ही मिलेगी एक और खुशखबरी
सफारी में अगले महीने फिर अच्छी खबर मिल सकती है। अनुमान है कि सितंबर में दूसरी शेरनी जेसिका भी शावकों को जन्म देगी। सफारी में अभी तक आठ शावकों को जेसिका और दो को जेनिफर ने जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें