फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन दोमंजिल से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कस्बा लखना में मकान के निर्माण कार्य में मजदूरों का सहयोग करते समय शुक्रवार को युवक का पैर फिसलने से दूसरी मंजिल से गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा लखना में बकेवर मार्ग पर यदुनाथ सिंह यादव धर्मशाला वाले के घर की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे निर्माण कार्य में उनका 30 वर्षीय पुत्र अभिलाख सिंह मजदूरों का सहयोग कर रहे था। अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह दो मंजिल से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभिलाख को परिजन व आस-पड़ोस के मंगल सिंह, विनोद दीक्षित, व्यापारी नेता संतोष सिंह चौहान, वीरेंद्र त्रिपाठी निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें