फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से ननद-भाभी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला पीर की निवासी बुधवार दोपहर बाद ननद-भाभी को डीसीएम ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला पीर निवासी 70 वर्षीय रामबेटी पत्नी श्याम सिंह व उनकी पड़ोसी 55 वर्षीय गीता देवी पत्नी भजन लाल दिवाकर बाजार के लिए निकली थीं। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर डीपीएस स्कूल के सामने सवारी वाहन का इंतजार कर रही भाभी-ननद को एक अनियंत्रित डीसीएम ने कुचल दिया जिन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। बुधवार दोपहर में हुए इस हादसे में गंभीर महिलाओं की इलाज के दौरान गुरुवार रात को सैफई में मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही घर वालों को हुई तो पूरे गांव में मातम फैल गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। गांव पहुंचे एक साथ दो शवों को देखकर गांव में विलाप और मातम का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें