इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के पूठन सकरौली के पास सोमवार दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। यहां 29 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने हेलमेट पहन रखा था।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के ताऊ के बेटे देवेंद्र प्रताप ने बताया कि अभिषेक प्राइवेट नौकरी करता था। उसका विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था और उसका महज दो माह का बेटा था। घटना के दिन वह इटावा शहर से अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र बनवा कर लौट रहा था। किसी को क्या पता था कि अभिषेक अपने हाथ में बच्चे की जन्म प्रमाणपत्र लेकर अपनी ही मौत के सफर पर निकल पड़ा है।