फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के झबरापुरा गांव के पास हाईवे पर हुए हादसे में कार चालक की मौत और साथ में बैठा व्यक्ति घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद पश्चिमी मोहल्ला निवासी वस्त्र विक्रेता वहीद खां (55) एनटीपीसी में कार्यरत इंजीनियर बेटे इमरान को ऊंचाहार शहर में छोड़कर कार से लौट रहे थे। उनके मोहल्ले का ही दोस्त हनीफ (45) कार चला रहा था। हनीफ की सिकंदराराऊ कोतवाली सामने मोटर मरम्मत की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र के जमुनाबाग के पास झबरापुरा गांव के सामने हाईवे से गुजरते वक्त उनकी कार एक खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में हनीफ की मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने घायल वहीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें