फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन को आमदनी का जरिया बनाएं किसान

Fri, 10 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
कंपनी बाग में जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी को संबोधित करते डीएम नितिन बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा।  कंपनी बाग में आयोजित खरीफ  किसान गोष्ठी में जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने कहा कि किसान खेती के साथ पशुपालन अपनाएं। इससे कम लागत में अधिक आमदनी की जा सकती है। पशुपालन से किसान को खाद खरीदने में पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


डीएम  ने पशु पालन विभाग की कामधेनु एवं कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। सीडीओ पीके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी विभागों की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाएं किसानों तक पहुंचे।

सहायक निदेशक मत्स्य  वीएस चौरसिया ने तालाबों के संरक्षण की नीति, मत्स्य पालन, उत्पलावन योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना आदि के बारें में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिला उद्यान अधिकारी धर्मपाल यादव ने उद्यान विभाग से संबंधिंत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, फूलों की खेती, शाकभाजी की खेती, विभिन्न प्रकार की सिंचाई विधियों की जानकारी कृषकों को दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी  विनोद यादव ने किया। इस मौके पर कृषि रक्षा अधिकारी डा. विपिन द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, कृषि वैज्ञानिक सहित भारी संख्या में कृषक बंधु व आम जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें