सैफई। ग्राम पंचायत नगला सुभान में संचालित गो आश्रय केंद्र में एक माह के अंदर छह गोवंशी की मौत के मामले में रविवार को चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर गोवंशों की जांच की। खाने के लिए भूसा और पानी पर्याप्त व्यवस्था की गई। मेडिकल परीक्षण किया गया।
नगला सुभान के मजरा तिरकारावाचा में संचालित अस्थायी गोशाला में बजट के अभाव के कारण पिछले तीन दिनों से भूसा नहीं था जिससे गोवंश भूख से दम तोड़ रहे थे।
निरीक्षण करने पहुंची टीम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप यादव ,पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ राजेश कुमार गोयल ने बताया कि सभी गोवंशों का मेडिकल परीक्षण किया गया। सभी स्वस्थ हैं। भूसे का इंतजाम कर दिया गया है। पानी की व्यवस्था हो गई है।