फोटो संख्या 26 जसवन्तनगर: के गाँव भीखन पुर सेनेटाइजकरता हुआ एक कर्मचारी
- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव भीखनपुर गुडगांव से आए प्रवासी की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। ग्राम निवासी मानेसर (55) गुड़गांव में सिक्योरटी कंपनी में जॉब करता था।
अपनी कंपनी से छुट्टी लेकर पैतृक गांव भीखनपुर 18 जून को आया। गांव में वह अपने घर न जाकर घर से आधा किलोमीटर दूर अपने फार्महाउस पर रुका हुआ था। गांव आने से पहले कोरोना टेस्ट कंपनी में हुआ था।
रिपोर्ट आने की सूचना पर उन्हें एल वन अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया। राजस्व टीम के लेखपाल समशेर बहादुर और पंचायत सेक्रेटरी गुरु प्रसाद ने अपनी देखरेख में गांव और फार्महाउस को सैनिटाइज कराया।