फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पिकप की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ताखा चौराहा पर बाइक सवार चचेरे भाइयों की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार रविवार की रात शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी उपेंद्र (22) पुत्र विजय सिंह पाल चचेरे भाई अनुज कुमार (19) पुत्र फूल सिंह और अवनीश पुत्र हुकम सिंह के साथ ताखा क्षेत्र के भरतिया चौराहा पर बाइक से शादी समारोह में गए थे। रविवार की रात घर लौटने के दौरान ताखा चौराहा के पास तेज गति से दूध के पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को सीएचसी सरसईनावर लेकर पहुंचे। डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर रात उपेंद्र और अनुज की इलाज के दौरान मौत हो गई। अवनीश का इलाज चल रहा है। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से गांव में मातम है। थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें