फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत हो गई। दो महीने पहले ही शादी हुई थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने आरोप लगाया है। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अजीतनगर निवासी ओमप्रकाश ने बेटी सुमन (24) की शादी सात दिसंबर 2023 को ऊसराहार थाना क्षेत्र के बादरीपूठ गांव निवासी सुग्रीव से की थी। सुग्रीव के पिता शिवकुमार गांव में ही राजकुमार मेमोरियल डॉ. भीमराव आंबेडकर माध्यमिक स्कूल चलाते हैं। सुग्रीव उसी स्कूल में शिक्षक हैं। सुमन ने जनवरी में सीटेट की परीक्षा दी थी। वह स्कूल में पढ़ाती भी थी।
ससुर शिवकुमार ने बताया सुमन की रविवार देर शाम तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उनका कहना है कि मायके वालों को फोन से सूचना दे दी थी। तबीयत बिगड़ने पर पिता से लगातार बात हो रही थी। सुमन के भाई विमल ने बताया सुसराल से बहन की मौत की सूचना नहीं मिली थी। उन्हें शाम को सिर्फ ससुरालियों ने तबीयत बिगड़ने की सूचना दी थी। परिजनों के साथ रात करीब एक बजे सुमन की ससुराल पहुंचे तब मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन

विमल का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बहन की हत्या कर शव स्कूल में रखे थे। शव को वह ठिकाने लगाना चाहते थे। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया तबीयत बिगड़ने से मौत होने की जानकारी मिली है। नायब तहसीलदार प्रीति सिंह की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें