बाजपेई नगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला बाजपेई नगर में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट की। लाखों रुपये के जेवर नगदी लूट ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
म्ंागलवार रात अज्ञात चोर मोहल्ला निवासी शालिनी देवी पत्नी देवेश कुमार के घर के मुख्य गेट चैनल का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। पति -पत्नी को कब्जे में लेकर मारपीट करते हुए अलमारी में रखे हुए पांच तोले का हार, एक तोले की झुमकी, चार चूड़ी, चार अंगूठी, एक जंजीर डेढ़ तोला के अलावा दो जोड़ी चांदी की पायलें एवं पांच हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।
गृहस्वामी शालिनी देवी के अनुसार मंगलवार की रात 2:30 बजे जब खटर पटर की आवाज सुनी तो हम दोनों लोग कमरे से बाहर निकले। तीन बदमाश कमरे के पास खडे़ थे और दो घर के बाहर गली में । देखते ही बदमाशों ने उन्हें एवं उनके पति को मारना पीटना शुरू कर दिया, उनके ऊपर लैंप में रखा मिट्टी का तेल आग लगाने की नियत से उ़डे़ल दिया, जिसे देख पति ने घर की सभी चाबियां पकड़ा दी। इसके बाद जेवर नकदी लूटकर फरार हो गए।