फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शादी से इन्कार पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा प्रेमी युगल, पुलिस ने उतारा

Mon, 02 Nov 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। शादी को लेकर परिवार की सहमति न मिलने से नाराज प्रेमी युगल ने हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतरा।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतिया गांव निवासी देवनारायण तिवारी (21) डिश का सेट अप बॉक्स ठीक करने का काम करता है। उसका नगला चती गांव निवासी एक युवती से पिछले दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिवार की असहमति से परेशान होकर सोमवार दोपहर दोनों ने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।

सोमवार दोपहर दोनों के टावर पर चढ़ने की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दोनों को करीब दो घंटे तक समझाया और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी कोशिश के बाद दोनों को सकुशल नीचे उतार लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों अंतरजातीय शादी करने के लिए तैयार हैं लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं। फिलहाल दोनों परिवारों को समझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें