फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को बाइक सवार लुटेरों ने लूटा

Thu, 25 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसई नावर स्थित हजारी महादेव मंदिर के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार दंपति को गांव कुबेरपुरा के पास एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। यह देख आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े तो लुटेरे फायर करते हुए भाग गए।
विज्ञापन



सिरसागंज थाना क्षेत्र के सैफपुर निवासी मनोज तोमर पत्नी मीरा देवी व पुत्र प्रशांत के साथ बुधवार को बाइक से सरसई नावर स्थित हजारी महादेव मंदिर दर्शन करने आए थे। लौटते समय मंदिर से लगभग डेढ़ किमी दूर गांव कुबेरपुरा के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उनकी बाइक में लात मारकर गिरा दिया।


इसके बाद तमंचे के बल पर मीरा देवी का मंगलसूत्र और कानों से कुंडल नोंच लिया, जिससे कान फट गया। मीरा देवी की उंगलियों से अंगूठी उतराने की कोशिश कर रहे थे, तभी खेतों में काम कर रहे विनोद कुमार निवासी कुबेरपुरा व मोहन लाल निवासी दौलतपुरा सहित कई ग्रामीणों ने लुटेरों को ललकारा और बचाव के लिए दौड़े।
विज्ञापन



इस पर लुटेरे फायरिंग करते व तमंचा लहराते हुए भाग गए। ग्रामीणों के आ जाने से मीरा देवी की अंगूठी बच गई। इस बीच गांव वालों ने घटना की सूचना सौ नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।


मौके पर पहुंचे सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर  ने दंपति से घटना की जानकारी की। पुलिस के मुताबिक लुटेरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें