फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: हादसे में पिता की हुई मौत, नहीं देख सके बेटे की शादी, ये अरमान रह गए अधूरे

Fri, 05 May 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पार कर रहे साइकिल पर सवार मुंशीलाल को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में पहले बेटे की शादी में बचे अरमान दूसरे बेटे की शादी में पूरे करने की मुंशीलाल की आस अधूरी रह गई। एक दिन पहले खुशी से खरीदारी करने निकले मुंशी लाल के लिए कार काल बन गई। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार को हुए हादसे में मुंशी लाल ने जान गवां दी।

विज्ञापन

आर्थिक स्थितियां कमजोर होने की वजह से वो कई अरमान पूरे नहीं कर सके थे। दूसरे बेटे सोनू का प्रेम विवाह था। इसके बावजूद मुंशीलाल खुश थे। वह अपने बचे हुए अरमान पूरे करना चाहते थे। घर में तैयारियां चल रही थीं। घर में फिल्मी गीतों पर परिवार के लोगों ने थिरकना शुरू कर दिया था।
गुरुवार को भी मुंशी लाल शादी के लिए खरीदारी करने निकले और कार उनके लिए काल बन गई। सूचना मिलते ही घर पर चीख पुकार मच गई। बेटे सोनू को काफी देर तक पिता की मौत पर यकीन नहीं हो रहा था। वह काफी देर गुमसुम बैठा रहा। घर में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Trending Videos

एक दिन पहले ही कराई गई शादी
परिजनों ने पहले शादी आगे बढ़ाने की बात सोची लेकिन नाते-रिश्तेदारों से मशविरा करने पर पिता का शव घर आने से पहले ही शादी करने का निर्णय लिया गया। बेटे सोनू की शादी की रस्में एक दिन पहले ही पूरा कराकर शादी संपन्न कराई गई। देर शाम पिता का शव घर पहुंचते ही परिजनों व नव दंपती की चीख निकल पड़ी।

पापा-हमने क्या गलती की, क्यों छोड़ गए
सोनू और उसकी पत्नी रो-रोकर बस यही कह रहे थे कि पापा हमारी खुशी से शादी तो देख लेते...हमने क्या गलती की, जो हमें इस तरह छोड़कर चले गए। घटना की सुनकर हर आंख नम थी। गांव वाले भी परिवार को यही कहकर सांत्वना दे रहे थे कि अब काल के आगे किसी की न चली।
विज्ञापन

साइकिल से खरीदारी करने निकले थे
कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पार कर रहे साइकिल पर सवार मुंशीलाल को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, इकदिल थाना क्षेत्र के मुंशीलाल (55) के बेटे सोनू की शुक्रवार को बरात जानी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें