फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रदेश में कोरोना की दस्तक ने बढ़ा दी लोगाें की चिंता

Fri, 22 Dec 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। देश में कोरोना के मरीजों के मिलने और गाजियाबाद व बुलंदशहर जिले के साथ प्रदेश में दस्तक देने लोगों की चिंताएं फिर से बढ़ने लगी हैं। तीन राज्यों में कोविड-19 के नए उप- स्वरूप (वेरीएंट) जेएन.1 के मामले मिले हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को भले ही सरकारी गाइड लाइन अभी तक न मिली है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, वह अलर्ट हैं। 100 बेड के कोविड अस्पताल में मॉकड्रिल की जा चुकी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के 100 बेड एल-2 कोविड अस्पताल में 14 दिसंबर को जिला महिला अस्पताल के सीएमएस ऑक्सीजन प्लांट से लेकर वेंटिलेटर समेत अन्य चिकित्सकीय उपकरणों की जांच की गई थी, जिसमें सभी ठीक हालत में बताए गए थे। कोविड अस्पताल में 18 बेंटिलेटर हैं। यहां 750 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट है। 100 बेड तक ऑक्सीजन सप्लाई पहुंचने का दावा किया गया है। कोविड अस्पताल में 120 सिलिंडर, 45 छोटे सिलिंडर, 11 बड़े सिलिंडर आदि उपकरण उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन प्लांट को चलवाकर प्रेशर पाइप चेक किया गया था।

वैश्विक महामारी के दौर में जनपद में पहला कोरोना संक्रमित 12 अप्रैल 2020 को जसवंतनगर में मिला था। हालांकि उससे पहले मार्च में जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड खुला था। मरीजों की संख्या बढ़ने पर नए बर्न वार्ड में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर नारायण कॉलेज व 100 बेड के एल- टू कोविड अस्पताल बनाया गया। कोरोना काल के दौरान 16,117 कोविड संक्रमित मिले थे और 297 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। सीएमओ डॉ.गीताराम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। हालांकि अभी शासन से इस संबंध में कोई गाइड लाइन नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें