इटावा। जिले में कोरोना संक्रमण का असर कम होता दिख रहा है, लेकिन सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी तरह का लक्षण महसूस होने पर तुरंत कोरोना की जांच कराएं।
यह बात मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भगवान दास ने कही। उन्होंने बताया जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में वर्तमान स्थितियों पर निगरानी रखी जा रही है।
कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी व मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक जाटव ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कोविड अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाई गई है, जिसमें मरीजों का डाटा सुबह 10 से शाम को 4 बजे तक अपडेट किया जाता है।
हेल्प डेस्क प्रबंधक सगीर ने बताया हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रत्येक मरीज का ऑक्सीजन लेवल चेक किया जाता है। मरीजों व उनके परिजनों से समय-समय पर बातचीत कर हाल जाना जा रहा है।