फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। स्थलीय सर्वे जांच वैक्सीनेशन और मरीजों को तुरंत भर्ती कर ट्रीटमेंट शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड मामलों में शिथिलता या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सुशील कुमार से क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या तथा अब तक की स्थिति और उनके लिए उपलब्ध कराई गई दवाइयों और सुविधाओं की जानकारी ली। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गांव-गांव टेस्टिंग बढ़ाने, एक मई से अब तक के एक्टिव केसों की संख्या दर्ज करने एवं बाजार में मेडिकल स्टोर, सब्जी मंडी, फल दुकानों के आसपास नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संक्रमित क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेडिंग कराई जाए। आशा व आंगनबाड़ी से आवश्यक सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। जिलाधिकारी ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऋतुप्रिया को भी कोविड संबंधित गतिविधियों में तेजी लाने तथा गांव मोहल्लों में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। एडीएम जयप्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भगवान दास, सीडीओ प्रेरणा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी यतीन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, तहसीलदार रामानुज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें