फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच की मौत, 357 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोविड अस्पताल में कोरोना से छह माह की बालिका समेत पांच लोगों की मौत हो गई। डब्लूएचओ कर्मचारी, पूर्व सीएमएस और वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक समेत 139 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 40 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, 357 लोग बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं। अब तक 9569 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11825 हो गई है। एक्टिव केस 2037 हैं। कोरोना से जिले में अभी तक 219 लोगों की जान जा चुकी है।
बुधवार को जिले में सबसे ज्यादा 15 संक्रमित सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में जांच कराने के बाद मिले। अशोकनगर में छह, जगतपुर एवं विलासपुर में पांच-पांच, अर्जुननगर, आनेपुर व नगला चाप में चार-चार, सरसईनावर, उदी,उझियानी में तीन-तीन, प्रोफेसर कालोनी, पीडब्लूडी आफिस, गूलर अड्डा, कुनैरा, फ्रेंडस कालोनी, राजपूत कालोनी, गिरधारीपुरा, निलोई, बमनपुरा में दो- दो कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इसी प्रकार रेलवे स्टेशन, पक्का तालाब, नुमाइश चौराहा, सिविल लाइन, चौगुर्जी, जिला अस्पताल कैंपस, गाड़ीपुरा, पक्का बाग, सांई विहार कालोनी, विवेक विहार कालोनी, मोतीझील कालोनी, ऊसरा अड्डा, भरथना रोड, मूगापुर, पिशापुरा, इकरी चकरनगर, चांदनी चकरनगर, नगला नया, महेवा, गुलशन नगर, अलियापुर, नगला कलु, खुशालपुर, ब्रह्मनगर, खड़कौली, बहमनीपुर, कटरा, गुलालपुर, वेदपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो, अड्डा खलक, रिटौली, मैनपुरी चुंगी, मालियनपुर, नगला बारी, नवलपुरा, बहादुर, महेवा रेल मंडी जसवंतनगर, पाताझारी में एक-एक समेत अन्य स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने 139 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है।
बुधवार को कोरोना जांच करने वाली टीमों ने 383 लोगों की एंटीजन एवं 1179 की लोगों की आरटीपीसीआर जांच समेत 2462 लोगों की जांच हुई। अब तक पांच लाख बाइस हजार पांच सौ बहत्तर लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें