फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2313 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में बुधवार को वैक्सीन कम पड़ने की वजह से 2313 को टीका लगा। जिला अस्पताल के आयुष विंग में फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा के अनुसार 458 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार को 7 हजार डोज मंगवाएं हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर पर टीकाकरण के लिए आए लोगों को वैक्सीन न होने से लौटना पड़ा। बुधवार को लोग दूसरी डोज लेने पहुंचे थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उदयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है, जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होती है, लगनी शुरू हो जाएगी।
वहीं महेवा सीएचसी में 129 को टीका लगा। केंद्र अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि केवल सीएचसी पर ही वैक्सीन लगाई गई है। गुरुवार को सीएचसी समेत लखना, बिजौली व बहादुरपुरघार पीएचसी पर भी वैक्सीनेशन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को हर्ष नगर में कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं का सात दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण का समापन हुआ। शिविर प्रधानमंत्री कौशल विाकस योजना के तहत लगाया गया था। जिसमें प्रशिक्षित युवाओं को संस्था के निदेशक सरफराज हुसैन ने प्रमाण पत्र दिए। मुख्य अतिथि सर्वोदय जागरण मंच के अध्यक्ष नीरज कुमार रहे। यहां इरशाद हुसैन, राशिद खान, अवनीश दीक्षित, प्रशिक्षक मोहम्मद शरीफ, मंतशा, चांदनी, राधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें