फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को 50 हजार का लगाया चूना

Mon, 09 Mar 2015 11:33 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठगों ने इस बार सिपाही को ही चूना लगा दिया। झांसा देकर सिपाही से एटीएम का कोड लिया और बाद में ठगों ने 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक महिला से भी डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है तो वहीं सिपाही ने भी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली में तैनात जीप चालक सिपाही सत्यवीर सिंह के मोबाइल पर सात मार्च को फोन आया। उसने झांसा देकर उसके एटीएम का कोड पूछ लिया। बाद में उसके खाते से 49,452 हजार रुपये पार कर दिए। सिपाही ने मोबाइल नंबर के आधार पर मोबाइल धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव डुढहा निवासी गुड्डी देवी को मोबाइल पर इनाम निकलने का लालच दिया। उससे अपने खातों में रुपये जमा करा लिए।

महिला ने उनके खातों में डेढ़ लाख रुपये जमा कर दिए लेकिन उसका इनाम नहीं निकला। बाद में फोन करने वाले ने अपना मोबाइल ही बंद कर दिया। ठगी की जानकारी होने पर महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें