फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: ठेकेदारों की मनमानी, जनता झेल रही परेशानी

Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जल जीवन योजना के तहत गांवों में पाइपलाइनें डाली जा रही हैं। महेवा, बसरेहर और भरथना ब्लाॅक की कई ग्राम पंचायतों में पाइप लाइनें डालने के बाद सड़कें खुदी छोड़ दी गईं। कहीं-कहीं मिट्टी डलवाकर खानापूरी कर दी गई। इसके कारण आवागमन दूभर हो गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना के तहत करीब 160 करोड़ रुपये से दो चरण में 581 ग्राम पंचायतों में काम कराया जाना है। कई गांवों में ठेकेदार ने लाइन बिछाने के लिए बनी इंटरलॉकिंग सड़कों को खोद डाला। काम पूरा होने के बाद कई जगहों पर उन्हें ऐसे छोड़ दिया तो कहीं मिट्टी और गिट्टी भरकर रास्ते को ऊबड़खाबड़ कर दिया। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उनका आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी ठेकेदारों की मनमानी जारी है।


बकेवर। क्षेत्र के कुड़रिया गांव में लगभग तीन माह पहले पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया गया था। इसके लिए बनी बनाई गांव की सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग को तोड़ दिया गया। कई गलियों में दो माह पहले काम पूरा हो चुका है। इसके बावजूद खोदी गई सड़क को सही नहीं कराया गया। कई बार ग्रामीणों ने ठेकेदार से कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर कई गलियों में ग्रामीणों ने खुद ही रुपये खर्च करके मिट्टी डलवा ली है। (संवाद)
विज्ञापन



इंटरलॉकिंग सड़क ऊबडखाबड़
भरथना। ब्लाॅक क्षेत्र के काठमऊ गांव में एक साल पहले पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया था। कई जगह सड़कें खोदी गई थीं। फिर भी काम पूरा नहीं हो सका। कई जगहों पर ग्रामीणों के कहने पर ठेकदार ने मिट्टी डलवा दी है। इससे इंटरलॉकिंग सड़क ऊबड-खाबड़ हो गई है। ग्रामीणों को इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (संवाद)


रात में गिरकर चोटिल हो रहे लोग
बसरेहर। ब्लाॅक क्षेत्र के बादरीपूठ गांव में लगभग दो माह पहले पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। मुख्य सड़क से निकलने वाले लोगों को हादसे का डर बना रहता है। कई बार लोग रात में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। शिकायत के बावजूद सड़क को बनवाया नहीं गया है। इससे लोगों में नाराजगी भी है। (संवाद)


ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि पाइपलाइन डालने के बाद जल्द टेस्टिंग की जाए और इसके बाद खुदी सड़कों को सही कराया जाए। यदि फिर भी लापरवाही बरती जा रही है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर सभी को चेतावनी दी जाएगी। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे। - एसपी सिंह, सहायक अभियंता जलनिगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें