फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: फरवरी में 32 पारा, किसानों को फसलाें की चिंता

Sat, 18 Feb 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। फरवरी के मध्य में ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके कारण गेहूं और सरसों की फसल करने वाले किसान चिंतित हैं। सिंचाई करके फसलों को बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इस साल गेहूं की फसल के साथ ही सरसों की पैदावार अच्छी होने की संभावना है लेकिन दो दिनों से तापमान में हो रही वृद्धि ने किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। फरवरी के मध्य में ही दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस हो गया है। जो गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है।
किसानों का कहना है कि जो तापमान मार्च के अंतिम दिनों में होता था, वह फरवरी में ही है। ज्यादा तापमान गेहूं की पैदावार पर विपरीत असर डालेगा।। गेहूं की फसल में अभी बालियां भी नहीं निकली हैं। किसान संतोष कुमार, राम लाल, सुरेश चंद्र, सुबोध कुमार ,मनोज कुमार ने कहा कि जिन किसानों के पास सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए ज्यादा परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें