फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हाईवे पर कंटेनर में लगी आग, फर्नीचर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली से बेंगलुरु फर्नीचर लेकर जा रहे कंटेनर में बुधवार को आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर आग लग गई। चलते कंटेनर को आग का गोला बना देखकर लोगों में खलबली मच गई। चालक ने सर्विस रोड पर एक धुलाई सेंटर पर कंटेनर रोककर प्रेशर से पानी डलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बीच पहुंची दमकल की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कंटेनर में लदा करीब चालीस लाख रुपये का फर्नीचर जल गया था। कंटेनर चालक मनीष ने बताया कि वह दिल्ली के कीर्ति नगर से फर्नीचर लादकर चित्तूर बेंगलुरु जा रहा था। बताया कि आग कैसे लगी यह समझ नहीं आ रहा है। सर्विस रोड पर स्थित धुलाई केंद्र पर मौजूद युवक पंकज ने बताया कि दूर से ही आग दिखाई दे रही थी। वाहन रोकने के बाद चालक के कहने पर प्रेशर मशीन से करीब आधे घंटे तक पानी डाला लेकिन आग पर काबू नहीं हो सका था।
सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी पहुंचीं, तब तक डीसीएम और सारा सामान जल चुका था। रुक गए। आग बुझने के बाद ही हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें