फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कल से कहारन पुल पर शुरू होगा निर्माण, छह माह तक रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29:::कूचाशीचंद्र की गली के बाहर लगा रूट डायवर्जन का बोर्ड। संवाद
विज्ञापन


कल से कहारन पुर पर शुरू होगा निर्माण, छह माह तक रहेगा रूट डायवर्जन

क्रॉसर
- पुराने कहारन पुल पर बनवाया जाएगा नया लघु सेतु
- पीडब्ल्यूडी विभाग ने लगवाया बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कल यानी मंगलवार से कहारनपुल पर नया लघु सेतु बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में अब नौरंगाबाद से कहारनपुल के लिए वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं बाजार से कहारनपुल के लिए भी वाहन नहीं आ सकेंगे। दोनों तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। निर्माण कार्य लगभग छह माह तक चलेगा।

शहर के नौरंगाबाद से बाजार को जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाला कहारन पुल अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है। पुल संकरा और पुराना होने की वजह से इसे नाया बनवाने की कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल बनवाने की तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से नौरंगाबाद चौराहे के पास कूंचाशीलचंद्र की गली के बाहर रूट डायवर्जन का बोर्ड भी लगा दिया है। मंगलवार से इस पुल पर निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस व्यस्ततम मार्ग पर रूट डयवर्ट होने की वजह से नौरंगाबाद चौराहे पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है। विभाग की ओर से डायवर्जन रूट का मैप भी जारी किया गया है। वैकल्पिक रास्ते से लोग बाजार तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह रहेगा वैकल्पिक रास्ता
- पक्का तालाब मार्ग : शास्त्री चौराहे या नौरंगाबाद चौराहे से पक्का तालाब चौराहे होते हुए लोग बाजार में जा सकते हैं।
- रामलीला मार्ग : रामलीला मार्ग होते हुए तहसील चौराहा होकर लोग बाजार तक जा सकेंगे।


कहारन पुल शहरी नाले पर स्थित है। इसकी गहराई लगभग 10 मीटर है। मार्ग संकरा होने के कारण निर्माण के दौरान यातायात बंद करना अनिवार्य है। जनता से अपील की गई है कि वह निर्माण अवधि के दौरान धैर्य रखें और वैकल्पिक मार्गों का ही अनुसरण करें। कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा।
- संजीव कुमार, एक्सईएन प्रथम खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें