फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: निर्माणाधीन मकान की ईंटें गिरने से युवक की मौत

Thu, 11 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कचौरा रोड पर बाइक सवार दंपती और मासूम पर निर्माणाधीन मकान से ईंटें गिर पड़ीं। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। महिला को भी हल्की चोट आई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर एक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगला गुड़ियन सैफई निवासी बृजमोहन (38), पत्नी ममता देवी और बेटी रौनक के साथ कचौरा से रिश्तेदार के यहां से वापस घर जा रहे थे। नदी पुल के पास निर्माणाधीन मकान से ईंटें गिरने से तीनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बृजमोहन के सिर पर ईंट लग गई। पुलिस ने तीनों कोसैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बुधवार को बृजमोहन की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ममता देवी की तहरीर पर पुलिस ने जसवंतनगर निवासी पप्पू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें