फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट

Thu, 11 May 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। गांव इंद्रावखी में पांच लोग एक महिला व उसके चार वर्षीय पुत्र का अपहरण कर ले गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंद्रावखी निवासी चंद्रकिशोर ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नेहा चार साल के पुत्र के साथ 10 अप्रैल को घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही मदन मोहन, अनिल, धर्मेंद्र दो महिलाओं के साथ घर पर आए और पत्नी व पुत्र का अपहरण कर ले गए। जब वह घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उसने इस संबंध में थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। बाद में उसे कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने पांच लोगो के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें