फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खनन से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। चितभवन चौकी में रात को सिपाही और कारोबारी के बीच खनन को लेकर हुई झड़प के मामले में एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। झड़प का वीडियो वायरल हुआ था जिसे संज्ञान में लेते हुए जांच सीओ नगर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इकदिल थाने की इस चौकी में तैनात सिपाही ललित चौधरी और बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। नोकझोंक का वीडियो बीती 17 फरवरी का बताया जा रहा है। सिपाही और कारोबारी के बीच गाली गलौज हो रही है। कारोबारी सिपाही पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वह खनन का भी काम करता है। खनन संबंधित भ्रष्टाचार का मामला होने से पुलिस के अधिकारियों ने भी इसे गंभीरता से लिया है। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। इसमें कारोबारी सिपाही को रिश्वत देने की कोशिश कर रहा है। वीडियो की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उसकी जांच सीओ नगर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें