फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने लिया आगे बढ़ने का संकल्प

Mon, 28 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 130 वां स्थापना दिवस कांग्रेसियों ने भव्य रूप से मनाया। कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि नए वर्ष में नई ऊर्जा व नए जोश के साथ कांग्रेसजन आगे बढ़ने का कार्य करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय पताका फहराएंगे।
विज्ञापन


स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस के इतिहास पर चर्चा के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। तय किया गया कि नए वर्ष में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक तहसील स्तर पर होगी। इसी के तहत चार जनवरी को जसवंतनगर में बैठक बुलाई गई है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजसिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा का नाम है। कांग्रेस का अतीत गौरवशाली था। भविष्य भी गौरवशाली होगा। एआईसीसी के सदस्य मु. जुग्गन कुरैशी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। कांग्रेस ने हमेशा सबको साथ लेकर चलने का कार्य किया है।
विज्ञापन


गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा कि हम कांग्रेसजन संकल्प लेते हैं कि नए वर्ष में नई ऊर्जा व नए जोश के साथ कार्य कर जनता के बीच जाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेमनारायण दोहरे, धर्मराज वर्मा, अतुल आक्रोश दुबे, हंसमुखी शंखवार, सुभाष गुप्ता, लख्मी चंद्र दीक्षित, राम नरेश यादव, संश्लेष चंद्र पोरवाल, सीताराम जादौन, नासिर जलील, रामसेवक जाटव, अरुण यादव, मलिखान सिंह यादव, तुलसी दास शुक्ला, कुमार वैभव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें