फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खाद और बिजली बिल के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। खरीफ सीजन में किसानों को खाद उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने किसानों और बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर जनहित में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि खरीफ फसलों की बोआई और रोपाई का कार्य जारी है। ऐसे समय में किसानों को यूरिया और डीएपी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन उन्हें खाद पाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। बावजूद पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं पर बढ़े बिजली बिलों का भी मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महंगाई के दौर में भारी-भरकम बिजली बिलों ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति को और कठिन बना दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य प्रशांत तिवारी, कोमल सिंह कुशवाहा, करण सिंह राजपूत, अरुण यादव, आसिफ जादरान, प्रदीप द्विवेदी, कृपाराम राजपूत, अंसार अहमद, मोहित प्रताप सिंह, दीक्षा शुक्ला, सरताज, अमन तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें