कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कांग्रेसजनों को संबोधित किया
- फोटो : ETAWHA
इटावा। शहर पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात कही है। कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर मलखान सिंह यादव लखनऊ से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से चलकर चौपला टोल पर पहुंचे। जहां से उनका स्वागत शुरू हुआ। शास्त्री चौराहे पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।
मलखान सिंह यादव ने सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव तथा संचालन शहर अध्यक्ष राशिद खां ने किया। इस दौरान सुखराम सिंधी, लख्मीचंद दीक्षित, कोमल सिंह कुशवाह, नेत्र पाल सिंह यादव मौजूद रहे।