जसवंतनगर हाईवे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्त?
- फोटो : ETAWHA
इटावा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू फिरोजाबाद से लखनऊ जाते समय कुछ देर के लिए जसवंतनगर में रुके। उन्होंने कहा कि भापजा सरकार अपनी नीतियों से हर वर्ग के लिए समस्याएं पैदा कर रही है। इसको हल करने में सिर्फ कांग्रेस ही सक्षम है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस किसानों की दशा सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद कर रही है। कांग्रेस आज भले ही प्रदेश में अच्छी स्थिति में नहीं है, लेकिन कुछ समय बाद वह प्रदेश की राजनीति में मुख्य धारा में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी तरह निष्ठा से जुटे रहें। कांग्रेस के दिन शीघ्र सुधरने वाले हैं।
कार्यसमिति सदस्य लख्मीचंद दीक्षित ने पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, महामंत्री अरुण यादव, जिला सचिव आलोक यादव, बलवीर सिंह कठेरिया, कोमल सिंह कुशवाहा, संजय दोहरे, कुसुमलता उपाध्याय, राजपाल सिंह, लालमन बाथम आदि शामिल रहे।