फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल का कराया व्यावहारिक अभ्यास

Fri, 25 Sep 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में आग जैसी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के निर्देशन में आयोजित मॉक ड्रिल में प्रतिभागियों को फायर एक्सटिंग्विशर के सही चयन और इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आग लगने के शुरुआती मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। प्रतिभागियों को फायर एक्सटिंग्विशर उठाने, पिन निकालने, नोजल को सही दिशा में लगाने और नियंत्रित तरीके से आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।
आग लगने पर तत्काल सूचना देने, आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, आपातकालीन निकास मार्गों का इस्तेमाल करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी भी दी गई। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में मरीजों, तीमारदारों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें