फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: झोलाछाप से दवा लेने के बाद बिगड़ी बच्ची की तबीयत, आगरा में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। झोलाछाप से बुखार की दवा लेने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे बसरेहर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां जांच के दौरान बच्ची में सेप्टीसीमिया (रक्त में संक्रमण) की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बसरेहर निवासी अरविंद पोरपाल ने बताया कि उसकी नातिन यशिका पोरवाल (9) को बुधवार को बुखार आ गया था। बसरेहर क्षेत्र के झोलाछाप से उसकी दवा ली थी। आरोप है कि दवा खाने के बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। उसे बसरेहर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने पेट दर्द के उपचार के लिए इंजेक्शन लगाए। करीब दो घंटे बाद भी बच्ची की तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती ही चली गई। परिजन उसे तत्काल आगरा के निजी अस्पताल ले गए। वहां जांच के दौरान बच्ची में सेप्टीसीमिया की पुष्टि हुई। तमाम प्रयासों के बावजूद बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, डिप्टी सीएमओ यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी है। जल्द ही जांच कर झोलाछाप पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें