फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में पता चलेगा अपराधी का रिकार्ड

Fri, 20 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीएनएस योजना के तहत पुलिस लाइन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। चेंज मैनेजमेंट कार्यशाला क ा आयोजन एनआईआईटी टेक्नोलाजी के अधिकारी शिवम राजपूत ने किया। इस अवसर पर एसएसपी से लेकर आरक्षी तक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीसीटीएनएस  योजना लागू होते ही जिले के सभी थाने ऑनलाइन हो जाएंगे। 20 में से 15 थानों में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की सुविधा शुरू हो गई है। कोई भी घर बैठे ही पुलिस में अपनी सूचना दर्ज करा सकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में डाक्टर, वकील, कालेज प्रबंधक, व्यापारी संगठनों के सदस्य मौजूद थे।

श्री राजपूत ने बताया कि सीसीटीएनएस योजना लागू हो जाने से जनता और पुलिस दोनों को सुविधा होगी। थानों के रजिस्टर का झंझट खत्म होगा। कोई रिपोर्ट तत्काल निकाली जा सकेंगी। इसके  साथ देश के  किसी भी क्षेत्र में हुए अपराध तथा अपराधी के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन


इससे अपराध नियंत्रण एवं विवेचना में लाभ होगा। उच्च अधिकारी भी थानों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग कर सकेंगे। इससे पुलिस विभाग में पारदर्शिता आएगी। राजपूत ने बताया कि इससे आम जनता को भी लाभ होगा। चरित्र सत्यापन, नौकरों  का सत्यापन, किराएदारों का सत्यापन कराने में मदद मिलेगी।

शस्त्र लाइसेंस के आवेदनों का इंटरनेट के माध्यम से सत्यापित किया जा सकेगा। कार्यशाला में बताया गया कि पांच थाने ऑनलाइन इस लिए नहीं हो पा रहे क्योंकि थाना क्षेत्रोें में  बीएसएनएल कनेक्टिविटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें