फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी के सामने आईं जमीन पर कब्जे की शिकायतें

Sat, 17 Feb 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
समस्याएं सुनतीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बकेवर। समाधान दिवस पर शनिवार को को जिलाधिकारी व एसएसपी ने बकेवर थाना पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पांच शिकायतें जमीन संबंधी आईं तो दो का मौके पर ही अधिकारियों ने निस्तारण करा दिया। तीन में मामला कोर्ट में होने से निस्तारण नहीं हो सका।  जिलाधिकारी से कुछ लोगों ने थाना के पास बने सार्वजनिक शौचालय में शाम 7 बजे से ताला डाल दिया जाता है। इससे रोडवेज बस यात्रियों को काफी परेशानी होती है। पुल के पास सवारियों को उतारने और भरथना-चकरनगर मार्ग पर प्राइवेट बसों के यूनियन के कारण ऑटो न चलने की शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने नोट कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में राजेश कुमार, मुकेश कुमार शाला बकेवर ने दो बीघे जमीन न जुतने देने की शिकायत की। इस पर दीवानी में मामला चल रहे होने के कारण निस्तारण नहीं हो सका। कस्बा बकेवर में हाशिम खां ने जगह पर कब्जा को लेकर शिकायत की जिस पर काम रुकवा दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार भरथना गजराज सिंह, थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय, कस्बा इंचार्ज बिजेंद्र शर्मा, कानूनगो राजेंद्र यादव, लेखपाल अर्जुन सिंह, सुधीर चतुर्वेदी, अजय यादव, आकांक्षा भदौरिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भरथना में गुड्डी देवी ने खेत पर कब्जा करने और विनोद कुमार ने छोटे भाई को जमीन में मे हिस्सा ने देने की शिकायत की।  ग्राम शेखूपुर निवासी आदेश कुमार ने  पुत्री की शादी पर 18 फरवरी को हंगामा खड़ा करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुलजारी लाल ने स्वयं को झूठे मामले में फंसाने की शिकायती की। जिलाधिकारी व एसएसबी ने चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें