फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी व बैंक के आंचलिक अधिकारियों से होगी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक सरसईनावर शाखा प्रबंधन की लापरवाही से 50 हजार रुपये कम भुगतान का मामला उलझ गया है। इस मामले में पुलिस से की गई शिकायत पर बृहस्पतिवार को जांच के लिए गए थानाध्यक्ष ने बैंक प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज मांगे तो कैमरे खराब होने की बात कही गई। महिला के पति ने कहा कि अब वह एसएसपी और बैंक आंचलिक अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

सरसईनावर स्टेट बैंक शाखा का यह मामला गत 16 नवंबर का है। बैंक की खाताधारक समथर गांव निवासी नसरीन का आरोप है कि कैशियर ने उसे 1.90 लाख रुपये की जगह 1.40 लाख रुपये का भुगतान किया।
उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। महिला के पति आजाद खान ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। इस पर बुधवार को ऊसराहार थानाध्यक्ष जेपी सिंह जांच करने बैंक पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने शाखा प्रबंधक योगेंद्र कुमार व कैशियर से पूछताछ की। प्रकरण को निस्तारित करने के लिए जब बैंक प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज मांगे तो पता चला कि बैंक में लगे छह कैमरे गत 6 नवंबर से खराब चल रहे हैं। लिहाजा 16 नवंबर के इस मामले से जुड़े कोई फुटेज बैंक के पास उपलब्ध नहीं हैं।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज न मिल पाने से मामला उलझ गया है। सीसीटीवी दुरुस्त न होने के पीछे बैंक प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। 6 नवंबर से छह कैमरों की रिकार्डिंग बंद हो चुकी थी।
शिकायत सात दिन बाद गत 13 नवंबर को दर्ज कराई गई। गत 16 नवंबर को सीसीटीवी कैमरे तब ठीक हुए, जब कम भुगतान से जुड़ा घटनाक्रम हो चुका था। इस पर बैंक प्रबंधक योगेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गत 13 नवंबर को सीसीटीवी कैमरे खराब होने की जानकारी हुई थी। तभी तत्काल शिकायत दर्ज करा दी थी।
उधर, सीसीटीवी कैमरे खराब होने की जानकारी होने पर पीड़ित नसरीन गमगीन रही। उन्होंने कहा कि जिस दिन कैमरे खराब हुए थे। यदि तत्काल उन्हें ठीक करा दिया गया होता तो आज सारी स्थिति सामने आ गई होती।
नसरीन ने कहा कि उसे सीसीटीवी कैमरे से उम्मीद जगी थी कि अब उसकी मेहनत की कमाई के पचास हजार रुपये मिल जाएंगे। लेकिन बैंक की लापरवाही से इस उम्मीद पर फिलहाल पानी फिर गया है। नसरीन के पति आजाद खान ने बताया कि वह पूरे मामले की लिखित शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसबीआई के आंचलिक कार्यालय के अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें