फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सूबे में सबसे ठंडी रही रात, दिन में धूप से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सुबह के समय घने कोहरे और शीतलहर ने बुधवार को भी लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। जबकि सर्दी के लिहाज से मंगवार को इटावा की रात 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडी रही। बुधवार को दोपहर में खिली धूप रही, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सुबह-शाम घने कोहरे के साथ ही दोपहर में हल्की धूप निकलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जनपद में 15 दिसंबर के बाद से सर्दी जोर पकड़ रही है। प्रतिदिन रात और सुबह के समय घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। हालांकि बुधवार को सुबह कोहरा आसमान में चढ़ने की वजह से दृश्यता 500 मीटर से अधिक रही। लेकिन कोहरे के साथ शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी का असर अधिक महसूस हुआ। पूर्वाह्न करीब 10 बजे कोहरा छंटा और हल्की धूप निकल आई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले दिनों में नमी के कारण धुंध और ऊंचे बादल व कोहरा रह सकता है। उत्तरी पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने से रात दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकलेगी लेकिन सर्दी से राहत के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें