फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इस हफ्ते और गिरेगा पारा, 15 तक पड़ेगा पाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार नौ और 10 दिसंबर को बदली रहेगी। इस हफ्ते कोहरा भी बढ़ेगा। 20 से 22 दिसंबर तक तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। इस कारण तापमान में गिरावट शुरू होगी। दस दिसंबर तक तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान बदली रहने से दिन में भी ठंड का असर बढ़ जाएगा। 15 दिसंबर तक कोहरा पाले का रूप ले लेगा। यानि आलू, मटर और टमाटर की फसल करने वाले किसानों की मुसीबत बढ़ जाएगी। जनवरी की शुरुआत में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना भी जताई गई है।
ये सलाह अपनाएं किसान
सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर तक दिन और रात का तापमान एक साथ दो से तीन डिग्री तक कम होगा। इससे कोहरा ही पाले का रूप ले लेगा। ऐसे में खासतौर से आलू, मटर, टमाटर और सब्जियों की फसल करने वाले किसान खेतों में नियमित अंतराल में पानी लगाएं। हवा की दिशा देखकर धुआं सुलगाएं। कृषि विशेषज्ञों से राय लेकर दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन

पाला गेहूं और जौ पर 10 से 20 प्रतिशत, सरसों, मटर, चना, गन्ने पर 30 से 40 प्रतिशत और सब्जियों जैसे टमाटर, मिर्ची, बैंगन आदि पर 40 से 60% तक असर डालता है और इन्हें खराब कर देता है। पौधे पीले पड़ने लगते हैं। कई पौधों की पत्तियां मिट्टी के रंग की दिखने लगती हैं।
ऐसे करें छिड़काव
कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय कुमार के मुताबिक पाला पड़ने की आशंका पर फसलों पर गंधक के 0.1 प्रतिशत घोल का छिड़काव करें। एक लीटर गंधक को एक हजार लीटर पानी में घोलकर एक हेक्टेयर में छिड़काव करें। इसका असर 10 से 15 दिनों तक रहता है। इसके बाद भी यदि पाले का असर रहता है तो फिर से गंधक पानी में मिलाकर फसलों पर छिड़कें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें