लॉयन सफारी पार्क के गेट के बाहर मौजूद इंजन।
- फोटो : अमर उजाला
विजयंत युद्धक टैंक के बाद लॉयन सफारी में शुक्रवार सुबह कोयला इंजन भी आ गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनवरी के पहले सप्ताह में सफारी के भव्य गेट का उद्घाटन करेंगे। लिहाजा सफारी प्रशासन सभी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। इस इंजन को गेट के करीब लगाया जाएगा। डीएफओ अनिल पटेल ने बताया कि इंजन के लिए प्लेटफार्म तैयार हो चुका है।
विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने से पहले इटावा सफारी पार्क के गेट का उद्घाटन कराने के प्रयास चल रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लॉयन सफारी में कुछ नया करने के प्रयास जारी हैं। इन दिनों सफारी प्रशासन का फोकस मुख्य द्वार पर है। गुरुवार को यहां आए पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा था कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में सीएम इस गेट का उद्घाटन करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य द्वार सजाने संवारने के प्रयास चल रहे हैं। 18 दिसंबर को गेट की शोभा बढ़ाने के लिए दो विजयंत युद्धक टैंक दिल्ली से मंगाकर स्थापित कराए गए हैं। 23 दिसंबर की सुबह कोयला इंजन भी यहां पहुंच गया। ये इंजन ट्रेलर से लाया गया। डीएफओ श्री पटेल ने बताया कि गुजरात के राजकोट के समीप से कोयला इंजन आया है। इटावा सफारी पार्क के अंदर मुख्य द्वार के बायीं ओर बनाए गए प्लेटफार्म पर इसे रखा जाएगा। प्लेटफार्म तैयार हो चुका है।
लाने में बरती गई सावधानी
अंग्रेजी जमाने के इस इंजन को बेहद सावधानी के साथ सैकड़ों किमी की दूरी तय करके यहां तक पहुंचाया गया है। ट्रेलर पर मौजूद लोगाें ने बताया कि इंजन को लाते समय 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रखी गई। शुक्रवार सुबह 8.20 बजे ये इंजन सफारी गेट पहुंचा। कई घंटे बाद इसे अंदर पहुंचाया गया।