फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने हवाई पट्टी पर सुना लोगों का दर्द

Sat, 14 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा जाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे पत्नी डिंपल यादव व बच्चों के साथ सरकारी जहाज से सैफई हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां से वह हैलीकाप्टर से आगरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे मुख्यमंत्री वापस सैफई हवाई पट्टी पर उतरे तो वहां भारी संख्या में क्षेत्रीय फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंच चुके थे।

फरियादियों की भीड़ जमा देख मुख्यमंत्री ने करीब आधा घंटे तक सैफई हवाई पट्टी पर ही रुककर लोगों का दर्द सुना। वहां मौजूद अफसरों को तत्काल प्रार्थनापत्रों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यो पर भी अफसरों के साथ चर्चा की। करीब आधा घंटे बाद मुख्यमंत्री हवाई जहान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। यहां जिलाधिकारी नितिन बंसल, एसएसपी राकेश सिंह, एएसपी सर्वानंद यादव आदि अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें