फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश के गांव सैफई पहुंची आशा यात्रा

Sat, 23 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा जिले में शांति का संदेश देती हुई निकली आशा यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई पहुंची। मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप सिंह ने सर्दी के मौसम में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


 उन्होंने आशा यात्रा के संचालक श्रीएम को सम्मानित किया। सैफई गांव के विभिन्न हिस्सों में घूमकर शांति और सद्भाव का संदेश दिया।

कड़ाके की ठंड लेकिन आशा यात्रा के पदयात्रियों के चेहरे पर शिकन का नामोनशिान तक नहीं। सभी पदयात्रियों में मनोबल साफ झलक रहा था।

 शांति, सेवा और सद्भाव का संदेश देती हुई आशा यात्रा अमिताभ बच्चन इंटर कॉलेज पहुंची। सांसद तेज प्रताप ने कहा कि श्रीएम ने देश को एक सूत्र में जोड़ने का अद्भुत कार्य का बीड़ा उठाया है जो  सराहनीय है।

एसडीएम सैफई सियाराम मौर्य एवं सीओ सैफई अरुण कुमार दिक्षित के साथ कई महानुभावों ने श्रीएम को विभिन्न स्थानों पे सम्मानित किया एवं पदयात्रा में शामिल हुए। आशा यात्रा शुक्रवार को इटावा से आगे के लिए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें