फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पूजा के बनाए कपड़ों को मिलेगा ऑनलाइन बाजार

विज्ञापन
फोटो 26: कपड़े को सिलती समूह की महिलाएं व पूजा देवी। संवाद
विज्ञापन
इटावा। तीन साल पहले ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई का प्रशिक्षण लेने वाली जसवंतनगर की पूजा देवी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। अब उनके यहां तैयार किए गए कपड़ों का पंचनद बुटीक से पंजीकरण हो गया है। एक ऑनलाइन कंपनी उनके बुटीक में तैयार कपड़ों की बिक्री कर रही है जिससे पूजा देवी और उनसे जुड़ी 20 महिलाओं के लिए सफलता के द्वार खुल गए हैं। उनके बनाए कपड़ों को ऑनलाइन बाजार मिल सकेगा।
विज्ञापन

पूजा धरवार ने आत्मनिर्भर बनने के लिए तीन साल पहले ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई का प्रशिक्षण लिया। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने बुटीक का काम शुरू किया, जिसमें उनके सिलाई प्रशिक्षण का लाभ मिला। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों के लिए कपड़े सिलना शुरू किया और धीरे-धीरे क्षेत्र में पहचान बनाई।
स्व रोजगार मिशन से जुड़े अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की और उन्हें जिला स्तर पर आयोजित मेलों में स्टॉल लगाने का अवसर मिला। पूजा देवी को बुटीक के बेहतर कार्य और अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भूमिका के लिए दो बार सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें एक बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी शामिल है। अब एनआरएम की ओर से उनके बनाए कपड़ों को पंचनद बुटीक के नाम से पंजीकृत कराया गया है और ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से समझौता हुआ है, जिससे उनके कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जसवंतनगर की पूजा देवी का पंचनद बुटीक के नाम से रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। इसके लिए फेमस ऑनलाइन कंपनी से करार हुआ है। उनके बनाए गए कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में स्वयं सहायता समूह के अन्य प्रोडक्ट को ऑनलाइन बिक्री पर विचार-विर्मश चल रहा है।
विज्ञापन

-विनय कुमार, उपायुक्त स्व: रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें