फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छाई रही बदली, ठंडी हवाओं से गिरा पारा

Wed, 22 Mar 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मंगलवार सुबह भी बादल छाये रहे। ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट हुई है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। पारे में लगातार गिरावट आने से सुबह और शाम फिर ठंडक का अहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रह सकता है। गुरुवार को बूंदाबांदी और शुक्रवार को तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं चकरनगर में समाजसेवी अश्वनी त्रिपाठी ने एसडीएम मलखान सिंह को ज्ञापन देकर किसानों को हुए नुकसान के उचित मुआवजे की मांग उठाई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें