फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फर्जी दरोगा बन ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर की लूटपाट

Wed, 22 Mar 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चितभवन-रिटौली मार्ग पर संतोषपुर घाट के पास रोड किनारे खड़े ई-रिक्शा के चालक के साथ कार सवारों ने मारपीट कर लूटपाट की। कार सवार एक आरोपी ने खुद को दरोगा बताया। मारपीट होते देख ग्रामीणों ने कार सवारों को पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित सीटू निवासी किल्ली सुल्तानपुर ने बताया कि वह ई-रिक्शा लेकर इटावा से लौट रहा था। संतोषपुर घाट के समीप वह ई-रिक्शा खड़ाकर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान सफेद कार से दो लोग उतरे और उसे बुलाया। ई-रिक्शा थाने ले चलने की बात कही। जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।
इसके बाद उसे साथ लेकर कुछ दूर तक ले गए और तलाशी ली। उसकी जेब में पड़े हुए 220 रुपये लूटकर किल्ली की तरफ भागने लगे। घटना होते देख ग्रामीणों ने किल्ली तिराहे पर इन्हें घेर लिया और पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बसरेहर थानाध्यक्ष बेचन कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों को पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें