फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक प्रत्येक वार्ड में कराएं सफाई- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम जेबी सिंह ने कोरोना वायरस व अन्य वैक्टर जनित रोगों को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत सहित सभी ग्राम व क्षेत्र पंचायतों को वार्डवार टीम गठित कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद कर लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया जाना है।
इसके तहत वार्डवार टीमों का गठन कर प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाए। सफाई के दौरान एकत्रत किए गए कूड़े को उसी समय सेनेटरी लैंडफिल साइट पर भिजवाया जाए।
सार्वजनिक स्थलों के साथ शौचालय की सफाई तथा जल निकासी के लिए जन जागरण के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाए। इसके साथ ही संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए क्या करें क्या न करें इसके लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर हैंडवाश, साबुन, सेनेटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खुले नालों व नालियों को ढकने के साथ ही सफाई के प्रबंध कर नाले से निकला हुआ सिल्ट उचित स्थान पर भिजवाया जाए। किसी भी दशा में कूड़े, सिल्ट को सड़क पर न छोड़ा जाए।
उन्होंने बताया कि बीमारियों के संक्रमण से बचाव के लिए शुद्ध पेयजल अत्यंत आवश्यक है। नलकूपों की मुख्य पाइपलाइन से बस्तियों में आपूर्ति होने वाली पाइपलाइनों की टूट फूट, जल रिसाव को चिन्हित कर तत्काल ठीक कराया जाए। खुले में शौच न करने तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें