फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः पुरानी दर पर धान खरीद, हंगामा

विज्ञापन
भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति के मुख्य गेट पर ताला बंद कर खड़े किसान नेता। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। पुराने दाम में धान खरीद पर किसानों ने हंगामा किया। गुरुवार दोपहर नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में ताला डालकर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सचिव प्रमोद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन यादव ने बताया कि किसानों के धान की खरीद 24-25 सौ प्रति क्विंटल के भाव पर की जा रही है। एक दिन पहले मंडी में धान का भाव 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल था। किसानों की धान की फसल को कम से कम तीन हजार प्रति क्विंटल का भाव मिलना चाहिए। रामबहादुर, लालू राजपूत, धर्मेंद्र यादव व शिवराम सिंह ने धान खरीद का मूल्य कम होने पर नाराजगी जताई। खरीद भाव को लेकर हंगामे होने पर मौके पर पहुंचे आढ़ती संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने ने नाराज किसानों से वार्ता की। एक घंटे की वार्ता के बाद दोनों पक्षों में 29 सौ प्रति क्विंटल के भाव पर रजामंदी होने पर मुख्य गेट का ताला खोल दिया गया।
विज्ञापन

आढ़ती संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि धान की प्रजातियों के हिसाब से खरीद का भाव तय किया जाता है। हल्का धान व्यापारी ऊंचे भाव पर नहीं लेते हैं। इस दौरान मंडी परिसर के मुख्य गेट पर ताला बंद होने से अंदर व बाहर की ओर धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर की कतारें लग गईं। इससे आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें